फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The young man was killed by friends

रामलीला देेखने गए युवक को दोस्तों ने ही दी मौत

Sun, 18 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 18 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
The young man was killed by friends
सरायलखंसी थानाक्षेत्र के अलीनगर में रामलीला देखने गए एक युवक की प्रेम प्रपंच में शनिवार की रात उसके साथियों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।  पुलिस ने युवती के भाई एवं मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर तीन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन



 अलीनगर निवासी सुनील राजभर (20 ) पुत्र सुदामा राजभर मुंबई में काम करता था। वह 20 दिन पूर्व घर आया था। बताया जाता है कि उसका एक लड़की से प्रेम प्रपंच चल रहा था।
विज्ञापन



शनिवार की रात कुछ साथियों ने सुनील को फोन करके रामलीला देखने के लिए बुलाया। सुनील पहुंचा तो उसके साथी उसे कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले गए। यहां किसी बात को लेकर सुनील से उनका विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस पर साथियों ने चाकू से मारकर सुनील को मरणासन्न कर दिया। इसके बाद उसे मृत समझकर एक बसवार में छोड़कर फरार हो गए।


 कुछ देर बाद सुनील के कराहने की आवाज रामलीला देखकर घर जा रहे लोगों को सुनाई दी। पहचान होने पर लोगों ने उसके घरवालों को सूचना दी। रात में ही उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मरने से पूर्व सुनील ने अपने घरवालों को बता दिया कि उसकी हत्या उसके तीन साथियों ने की है।



 सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी एवं युवती के भाई गांव के ही दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।


इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुुमार राय का कहना है कि मामला प्रेम प्रपंच से जुड़ा है। मुख्य आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू  बरामद कर लिया गया। उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed