फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The young man killed in crash , brother injured

हादसे में युवक की मौत, भाई घायल

Thu, 09 Jul 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 09 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
The young man killed in crash , brother injured
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के  शेखअहमदपुर व मड़ैया चट्टी के बीच एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका भाई भी घायल हो गया।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी सर्वेश पुत्र सुभाष 22 साल गुजरात प्रांत में बिजली वायरिंग का कार्य करता था। कुछ दिन पूर्व वह घर आया था। गुरूवार को गुजरात वापस जाने के लिये वह अपने भाई सुनील चौहान के साथ बइक से मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन  टिकट लेने जा रहा था।  दिन में लगभग तीन बजे मडै़या के पास सामने से जा रहे एक अज्ञात वाहन से बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी। इसके कारण दोनों भाई सड़क पर गिर गये। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन बाइक चला रहे सर्वेश की मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील को एबुंलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

उध्ार, ट्रक ने बस में मारी टक्कर, दो जख्मी
कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के समीप एक प्राइवेट बस की गुरुवार को एक खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें सवार खलासी सहित दो लोग घायल हो गए। जबकि अन्य यात्री झटका लगने के चलते अवाक रह गए। बताया जाता है कि बस सवारी भरकर जिला मुख्यालय की तरफ जा रही थी। अस्पताल के निकट खड़े एक ट्रक को ओवरटेक करते समय उसकी टक्कर हो गई। इससे हिकमा निवासी प्रेम कुमार तिवारी एवं खलासी दुर्गविजय घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उध्ार, बेकाबू ट्रक दूकान में घुसा
दोहरीघाट। कस्बे में आजमगढ़ रोड पर मुक्तिधाम मोड़ के समीप गुरुवार की शाम आजमगढ़ की ओर से आ रहा एक ट्रक बेकाबू होकर एक दूकान में घुस गया। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। गोरखपुर आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर कसबे के मुक्तिधाम मोड़ के पास राज ड्राई फ्रूट एंड जनरल स्टोर नामक दूकान है। इस पर रब्बूल अहमद(60) बैठे थे। गुरुवार की शाम को करीब सवा छह बजे आजमगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रक दूकान के सामनेे लगे टीन शेड को तोड़ते हुए दूकान में घुस गया। इस घटना में काउंटर पर बैठे रब्बूल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक को आस पास के लोगों ने  पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed