फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The young man from drowning, death of teenager

डूबने से युवक, किशोरी की मौत

Sat, 05 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sat, 05 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The young man from drowning, death of teenager
कोपागंज के लैरादोनवार गांव स्थित पोखरी में डूबे युवक के शव को निकालते लोग।
कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव और हलधपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में शनिवार को पोखरी में डूबने से युवक और एक किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों और अग्नि शमन विभाग के लोगों के             अथक प्रयास पर दोनों शव को पोखरी से निकाला जा सका। घटना से संबंधित गांव में मातम छाया हुआ है। 
विज्ञापन


कोपागंज थाना अंतर्गत लैरोदोनवार गांव निवासी डॉ. विनोद सिंह की माता कलावती की दिमागी हालत ठीक नहीं है। शनिवार की भोर में विनोद के पुत्र दिनेश्वर प्रताप सिंह उर्फ रिशु की नींद खुली। इस दौरान वह देखा की उसकी दादी बिस्तर से गायब है। इस पर वह अपने पिता डॉ. विनोद को जगाया। परिवार के सदस्य गायब कलावती को ढूंढने लगे। इस दौरान विनोद पोखरी की तरफ गए, जहां उन्होंने देखा की उनकी मां पोखरी में डूब रही है।
विज्ञापन


मां को बचाने के लिए विनोद पानी में उतरे और डूबने लगे, तभी उनकी बेटी गुड़िया पिता और दादी को बचाने के लिए पानी में उतरी। लेकिन वह भी दलदल में फंस गई, तभी दिनेश्वर प्रताप सिंह उर्फ रिशु सिंह (27) वहां दादी को ढुंढते पहुंचा। वह दादी के साथ पिता और बहन को डूबते देखा और तुरंग पोखरी में छलांग लगा दिया। इस दौरान दिनेश्वर सिंह गहरे पानी में चला गया। बाद में गांव निवासी उमेश सिंह वहां पहुंचकर विनोद की पुत्री और मां की जान बचाई। लेकिन रिशु को बचाने में कामयाब नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पूरा गांव पोखरी पर एकत्र हो गया। लोगों के प्रयास के बाद भी दिनेश्वर का शव नहीं मिला। अंत में थकहार कर फायर सर्विस को बुलाया गया। ग्रामीणों व फायर  सर्विस के काफी मशक्कत के बाद रिशु की लाश सुबह साढ़े सात बजे के करीब पोखरी निकाला। मृतक रिशु प्रदेश स्तर का वॉलीबाल का खिलाड़ी था। घटनास्थल पर कोपागंज थाने के थानाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ल मय फोर्स भोर में ही पहुंच गये थे ।


हलधरपुर संवाददाता के अनुसार हलधरपुर गांव निवासी 14 वर्षीय रेकी पुत्री पतिराम राजभर निवासी हलधरपुर गांव की ही पोखरे पर वेदी बनाते समय फिसल गई और गहरे पानी में चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। रेकी के पोखरे में डूबने की खबर पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। बाद में लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, प्रबंधक मान्वेंद्र बहादुर सिंह ने गांव में हुई इस घटना के प्रति दुख प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed