फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The workers of the August Revolution will overthrow the undemocratic government like the British

अगस्त क्रांति से अंग्रेजों की तरह अलोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंकेगे के कार्यकर्ता

Wed, 04 Aug 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The workers of the August Revolution will overthrow the undemocratic government like the British
मऊ। जिला कांग्रेेस कमेटी के तत्वावधाम में मंगलवार को सभी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं की बैठक का आयोजन एक कॉलेज में किया गया। जिसमें अगस्त क्रांति को लेकर चर्चा किया गया तथा अगस्त क्रांति के तर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने 9, 10 और 11 अगस्त को बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के महासचिव मणींद्र मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से अगस्त क्रांति के माध्यम से अंग्रेजों को देश से खदेड़ा गया ठीक उसी तरह से अलोकतांत्रिक सरकार को कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सत्ता से दूर करके आमजन को राहत देने का काम करेगी। वहीं प्रदेश सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि अगस्त क्रांति का इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान है, अगस्त क्रांति के माध्यम से कांग्रेस के लोगों ने अंग्रेजों को यहां से भगाने पर मजबूर किया ठीक उसी तरह से भाजपा की सरकार को आगे आने वाले 2022 में हम उखाड़ फेकेंगे। इसीक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी इस क्रांति यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, अमरेश चंद्र पांडेय, घनश्याम सहाय, राजमंगल यादव, संजय यादव, रामजपित पांडेय, माधवेंद्र बहादुर सिंह, अकरम प्रेमियर, राजकुमार राय, ओमप्रकाश ठाकुर, कैलाश चौहान, उदय प्रताप राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed