फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The water level of Ghaghra started increasing

घाघरा का बढ़ने लगा जलस्तर

Thu, 25 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ghaghra started increasing
दोहरीघाट के चिउटीडाड़ में सरयू नदी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते उपजिलाधिकारी आशुतोष राय व तह? - फोटो : MAU
दोहरीघाट। पहाड़ों पर हो रही भीषण बारिश के चलते घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है। नवागत उपजिलाधिकारी आशुतोष राय ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही नवली गौरीशंकर घाट पर स्थापित बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर बाढ़ की तैयारियों को जायजा लिया। घाघरा के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही सिंचाई विभाग अलर्ट मूड में होता नजर आ रहा है। इसके मद्देनजर बाढ़ चौकिया भी स्थापित कर दी गई। कर्मचारियों की तैनाती कर पल पल की रिपोर्ट देने का निर्देश सिंचाई विभाग की तरफ से निर्देश दिया गयाहै। घाघरा के बढते जलस्तर को देखते हुए नवागत उपजिलाधिकारी आशुतोष राय ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र औराडाड़ चिऊटीडाड़ का दौरा किया। नवली गौरीशंकर घाट पर स्थापित बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर बाढ़ की तैयारियों को जायजा लिया। कहा कि जैसे ही जलस्तर और बढें रेगूलेटरो को तुरंत बंद करने में कोई कोताही न बरती जाए। जलस्तर के घटने बढ़ने की रिपोर्टिंग कर इसकी सूचना प्रतिदिन दी जाए। उपजिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि कटान रोकने के लिए चौकी पर परकूपाइन विधि की सारी सामग्री रख ली गई है। वहीं बोरियां प्लास्टिक की डोरी समेत आदि कटान रोकने के सभी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed