{"_id":"0cc8c40f7a459f2df7cb17f53a9e18d5","slug":"the-tribute-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए डा. भीमराव अंबेडकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए डा. भीमराव अंबेडकर
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस रविवार को जिले में मनाया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संस्थाओं ने डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा से याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी बकवल में डा. भीमराव अंबेडकर की 59वीं पुण्यतिथि साथ मनाई गई। कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहाकि डा. भीमराव अंबेडकर दलितों, अति पिछड़ों को सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि संविधान के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील कुमार चौधरी, सुभाष राम, बीके पटेल, सुभाषचंद्र पटेल, प्रहलाद, राजेंद्र, रविप्रकाश आदि उपस्थित रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मुंशीपुरा दलित बस्ती में डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि नगर अध्यक्ष खालिद अंसारी के नेतृत्व में दी गई।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहनाः बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बुद्ध्ांकर भीम ज्योति समिति के तत्वाधान में शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा बुद्ध विहार स्थल पर जाकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
मुख्य अतिथि सारनाथ से आए बौद्ध भिक्षु धम श्रेयचक्र प्रिय ने महात्मा बुद्ध के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। कहा कि बाबा साहब ने हिंदुस्तान के कानून में दलितों, पिछडों, गरीबों व मजलूमो के हक व हकूक की रक्षा के लिए सराहनीय कार्य किया है। इस दौरान दीपांकर, रघुपति राम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
घोसी ः नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल में डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।