फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The theft incident is not disclosed even after four months

चोरी की घटना का चार माह बाद भी खुलासा नहीं

Fri, 24 Dec 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The theft incident is not disclosed even after four months
मऊ। घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित नगरा मझवारा रोड के किनारे संत देवरहा बाबा इंटर कालेज के पास 20 अगस्त की रात हुई नकदी, गहनों समेंत लाखों की चोरी के मामले का परदाफाश पुलिस नहीं कर पाई है। चार माह बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने मांग किया है कि घटना का जल्द पर्दाफाश किया जाये अन्यथा लोग आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

मझवारा बाजार से पूरब संत देवरहा बाबा इण्टर कालेज के पास श्रवण मध्देशिया पुत्र गुलाबचन्द्र मध्देशिया अपना मकान बनाकर रहते हैं। उसी मकान के सामने वाले कमरे में किराने की दुकान संचालित करते हैं। परिजन मकान में ताला बंद कर परिवार में बीमार एक महिला के इलाज के लिये लखनऊ गये हुए थे। 20 अगस्त 2021 की रात पीछे की दीवाल से छत के रास्ते घुसे चोरों ने सीढ़ी पर लगा दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन

चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे लगभग दो लाख के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ करने के साथ ही किराने की दुकान से रुपयों सहित हजारों का माल समेट लिया था। हौसला बुलंद चोर घर में रखा ईन्वर्टर, टेलीविजन, वाशिंग मशीन व टूल्लू पंप समेत सारा सामान चुरा ले गये थे। घटना के चार माह बीत जाने के बाद भी पर्दाफाश नहीं होने से अवधेश कुमार एवं खुर्शीद खान आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि घटना का जल्द पर्दाफाश किया जाये। चोरी की घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में कोतवाल नागेश उपाध्याय का कहना है कि चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed