फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The team reached for on-site investigation on the allegation of payment without getting the work done

बिना काम कराए भुगतान के आरोप पर स्थलीय जांच करने पहुंची टीम

Fri, 01 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The team reached for on-site investigation on the allegation of payment without getting the work done
कोपागंज। ग्रामसभा फैजुल्लाहपुर में पूर्व प्रधान द्वारा मनरेगा में बिना काम कराए भुगतान किए जाने के मामले मेें जांच करने बृहस्पतिवार का जांच टीम पहुंची। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की थी। ग्रामीणों के आरोप को संज्ञान में लेते हुए खंड विकास ने बृहस्पतिवार को दो सदस्यीय जांच टीम को जांच के लिए भेजा। टीम ने तीन पोखरों और एक बकरी पालन की स्थलीय जांच कर रिपोर्ट बीडीओ को सौंपी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि 2019-20 में राजेश राय के खेत में तालाब की खुदाई, अमरजीत और त्रिलोकी के खेत में बकरी पालन शेड का निर्माण, रामजीत और बसंत चौहान के खेत में पोखरी खुदाई और 2020-21 रजनीश कुमार राय के खेत में पोखरी खुदाई सहित कई काम बिना किये ही भुगतान लिया गया है। जांचकर्ता एडीओ कोआपरेटिव लोकनाथ राय ने बताया कि बीडीओ के आदेश पर सभी आरोपों का स्थलीय जांच करते हुए रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed