{"_id":"60bd02d18ebc3e396944268b","slug":"the-target-of-six-thousand-youth-was-in-the-first-week-only-five-thousand-got-vaccinated-mau-news-vns59339019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सप्ताह में छह हजार युवाओं का था लक्ष्य, पांच हजार ने ही कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सप्ताह में छह हजार युवाओं का था लक्ष्य, पांच हजार ने ही कराया टीकाकरण
विज्ञापन
मऊ। जिले में युवाओं के लिए शुरू हुए टीकाकरण में युवाओं का उत्साह दिख नहीं रहा है।इसका परिणाम है कि पहले सप्ताह में छह हजार युवाओं का टीकाकरण का लक्ष्य विभाग ने निर्धारित किया था, लेकिन इसके सापेक्ष पांच हजार युवाओं ने ही टीकाकरण कराया। यानी 20 फीसदी युवाओं ने टीकाकरण कराने को लेकर उत्साहित नहीं दिखे। दूसरी तरफ विभाग द्वारा सोमवार को टीकाकरण का लक्ष्य 1200 से बढ़ाकर 2500 प्रतिदिन करने जा रहा है। इसके लिए सात टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर चौदह कर दी गई है। जिससे लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण हो सके।
जिले में एक जून से सात केंद्रों पर युवाओं के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। पांच जून तक इन केंद्रों पर प्रतिदिन 1200 युवाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, इसके सापेक्ष 5 जून को 990 युवाओं को टीके की पहली डोज लगाई गई। इसी क्रम में 4 जून को 1045 और 3 जून को 975 तो 2 जून को 1044 जबकि एक जून को 1030 युवाओं को टीके की पहली डोज लगाई गई। यानी पांच दिन में 6000 के सापेक्ष 5,084 युवाओं ने टीकाकरण कराया। इधर स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे सप्ताह यानी सोमवार से टीकाकरण का लक्ष्य प्रतिदिन 2500 निर्धारित कर दिया है।
जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि अब 7 के बजाए 14 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ सभी नौ सीएचसी के अलावा मझवारा, दुबारी तथा एक अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें 18 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। बताया कि इसके अलावा 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की युवतियां, महिलाओं के लिए जिला महिला अस्पताल और कोपागंज सीएचसी में विशेष टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों के लिए मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी सीएचसी में टीकाकरण किया जा रहा है।