फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The sun came out after the fog, there was relief

कोहरा के बाद निकली धूप तो मिली राहत

Tue, 08 Feb 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The sun came out after the fog, there was relief
मऊ। जिले में मंगलवार को तड़के से कोहरा छाए रहने तथा बर्फीली हवा चलने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। बाजारों में चहल पहल रही। शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को तड़के से ही कोहरा छाया रहा। कोहरा तथा बर्फीली हवा चलने से लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कोहरा छाने तथा बर्फीली हवा चलने से लोग अलाव या घर में दुबकने को विवश हो जा रहे थे। सुबह लगभग नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। धूप निकलने के चलते नगर सहित जिले के बाजारों में चहल पहल रही। मंगलवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 55 प्रतिशत रही। जबकि पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed