फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The strongmen beat up the banks of the river

पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने मारपीट कर फेंका नदी के किनारे

Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The strongmen beat up the banks of the river
दोहरीघाट/ सूरजपुर। स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम महुआबारी निवासी एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारपीट कर नदी के किनारे फेंक दिया था। पूरी रात अचेतावस्था में पड़े रहने के बाद शुक्रवार की सुबह लोगों ने उसे देखा। लोगों की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। महुआबारी निवासी कमलेश 23 वर्ष को बुधवार की देर शाम खेत की ओर गया था। लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी वह घर नहीं आया। उसके भाई कमलेश की तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। थक हारकर वह नदी के किनारे पुल के नीचे की ओर गया तो एक युवक अचेत पड़ा है। नजदीक से जाकर देखने पर पता चलाकि वह कमलेश ही है।अमरेश ने परिवार वालों को सूचना दी, आनन फानन लोग मौके पर पहुंचे और ऐसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर जख्मी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने तमंचा सटाकर धमकाया और लाठी डंडे से मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। अमरेश की तहरीर पर पुलिस ने रामलखन उर्फ लखन्दर ,जितेंद्र ,संदीप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed