फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The strength of the SP leader's booth

बूथ का नेता ही सपा की मजबूती

Sun, 24 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 24 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The strength of the SP leader's booth
सपा की ब्‍ाैठक
समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र की बैठक नगरपालिका कम्युनिटी हाल में रविवार को हुई। बैठक में सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर के नेताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। चुनाव से पहले सदर विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का भी एहसास कराया। बैठक को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी ने कहा कि बूथ स्तर के नेता ही सपा की मजबूती का आधार हैं।
विज्ञापन



कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने चार साल के कार्यकाल में विकास का जो नया कीर्तिमान खड़ा किया है उससे विपक्षी भी  घबड़ा गए हैं। विपक्षी दलों के पास नारी सम्मान पर कीचड़ उछालने के शिवाय कोई मुद्दा नहीं बचा है। कहा कि आज बूथ स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने से लग रहा है कि पार्टी फिर से सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन



कहा कि सदर विधानसभा में पिछले कई बार के कलंक को धाने के लिए कार्यकर्ता इस बार उत्साहित हैं। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि 2017 का चुनाव मुख्यमंत्री के प्रतिष्ठा का सवाल है। कहा कि जिस माफिया को मुख्यमंत्री ने अपने पार्टी में लेने से इंकार कर दिया। उस माफिया को कार्यकर्ता अपने वोटों से जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने मऊ को एक अपराधी के चंगुल से बचाने का सराहनीय प्रयास किया है। एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की कमान युवाओं के हाथ में देकर चलना चाहते हैं। वह हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने के हिमायती है। इस बात को जनता को समझना चाहिए।



पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि इस बार सदर विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार से मुस्लिम बंधु सपा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं उससे यह साबित हो गया है कि पार्टी को विजय मिलनी निश्चित है। बैठक को मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव, रामधनी चौहान, कुद्दुश अंसारी, नन्हकू राजभर, तैयब पालकी, पूर्व विधायक सुभाष यादव, सदानंद यादव, संध्या यादव, योगेंद्र यादव योगी, संजय चौधरी, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed