फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The station is being sanitized after the arrival and departure of passengers

यात्रियों के आने और जाने के बाद स्टेशन को किया जा रहा सैनिटाइज

Wed, 24 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
The station is being sanitized after the arrival and departure of passengers
मऊ। ट्रेनों के संचालन तथा रेलवे स्टेेशन के प्लेटफार्म दो पर आईसोलेशन कोच में संदिग्ध मरीजों को देखते हुए हर चार से पांच घंटे पर स्टेशन को सैनिटाइज किया जा रहा है।बुधवार को दोपहर में श्रमिक ट्रेनें गुजरने के बाद रेलवे के सफाई कर्मचारियों ने प्लेटफाूर्म एक के साथ पूरे स्टेशन को सैनिटाइज किया गया। इससे पहले नगर पालिका मऊ की टीम ने आईसोलेशन कोच के अंदर जाकर सभी कोचों को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पंकज गोयल ने बताया कि प्लेटफार्म दो पर खड़े आईसोलेशन कोच को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कि कोच से मरीजों के उतरने और किसी सामान को छूने के बाद उसे सैनिटाइज करते हैं। बताया कि इसके अलावा स्टेशन से किसी भी ट्रेनों केर रूकने से पहले प्लेटफार्म और बैठने के लिए बनाए गए बैंच को सैनिटाइज किया जाता है।
विज्ञापन

वहीं यात्रियों के जाने के बाद दुबारा प्लेटफॉर्म तथा बैंच और पूरे स्टेशन परिसर को सैनिटाइज किया जाता है। आईसोलेशन कोच के अंदर सैनिटाइज की जिम्मेदारी नगर पालिका मऊ की है। नगर पालिका की टीम प्रतिदिन पीपीई किट पहनकर कोच को सैनिटाइज करते है। सैनिटाइज के लिए नगर पालिका ने 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed