{"_id":"690cf24d07ff81ebb8089b1e","slug":"the-special-role-of-electricity-workers-in-development-mau-news-c-20-1-vns1017-1179821-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विकास में बिजलीकर्मियों की खास भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विकास में बिजलीकर्मियों की खास भूमिका
विज्ञापन
बिजली निगम के कर्मियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान करते ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।स्रोत-सूचना विभाग
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बहुउद्देशीय मंगलम भवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्युत निगम के कर्मियों को सुरक्षा उपकरण बांटे। उन्होंने कहा कि विद्युतकर्मी प्रदेश के विकास में खास भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एके शर्मा ने विद्युत कर्मियों को सुरक्षा हेलमेट, दस्ताने, बेल्ट, जूते आदि उपकरण सौंपते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी प्रदेश रोशन रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में ऊर्जा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। कहा कि ऊर्जा विभाग केवल बिजली आपूर्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक मिशन है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। उपस्थित कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि कार्य के प्रति समर्पण ही आपकी पहचान है। आप सभी सुरक्षित और अनुशासित होकर सेवा भाव से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि फील्ड में कार्य करने वाले लाइनमैन और ग्राउंड स्टाफ को सभी आवश्यक उपकरण प्रशिक्षण और सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं ताकि कोई भी कर्मचारी सुरक्षा का शिकार न हो। इस अवसर पर विद्युत निगम के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बिजलीकर्मी मौजूद थे।