फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The route march Police

माहौल जानने के लिए पुलिस का रूट मार्च

Tue, 20 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 20 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
The route march Police
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त रुप से एडीएम और एएसपी के नेतृत्व मे सोमवार को रूट मार्च निकाला। जो पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होकर वापस पुलिस लाइन आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन



रूट मार्च में वाहनों पर पुलिसकर्मी और सीआईएसएफ के जवान सवार रहे। दशहरा और मुर्हरम, भरत मिलाप के मद्देनजर शहर में एडीएम समीर वर्मा और एएसपी सुनील कुमार सिंह के नेत़ृत्व में गाड़ियों से रुट मार्च निकला गया।
विज्ञापन



जो शहर के गाजीपुर तिराहा से बाईपास होते हुए भीटी पहुंचा। भीटी से बालनिकेतन, सिंधी कालोनी, रौजा, सदर चौक , संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद होते हुए मिर्जाहादीपुरा पहुंचा। मिर्जाहादीपुरा से डोमनपुरा होते हुए काफिला बरलाई पहुंचा। वहां से मार्च आजमगढ़ तिराहा होते हुए वापस सहादतपुरा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जिसके बाद आजमगढ़ तिराहा होते हुए गाजीपुर तिराहा, कलेक्ट्रेट मोड़ से पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुआ। रुट मार्च के संबध में एडीएम समी वर्मा ने बताया कि शहर के लोगों में किसी प्रकार को कोई भय न हो इसके लिए रुट मार्च निकाला गया है।एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहर के लोग अपने आप को सुरक्षित समझते हुए त्यौहार मनाए । उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारे उपर है।


इस दौरान मुख्य रुप से सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, सीओ सिटी सुशील कुमार, ईओ नगर पालिका विद्यासागर यादव, एसडीएम सदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed