फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The road is so bad that it is difficult to carry patients on stretchers

Mau News: सड़क इतनी खराब कि मरीजों को स्ट्रेचर पर लेकर चलना भी दूभर

Sun, 28 Jul 2024 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
The road is so bad that it is difficult to carry patients on stretchers
जिला चिकित्सालय में सड़क इतनी खराब है कि 500 मीटर लंबे इस मार्ग पर पैदल तो दूर की बात है। मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर चलने में भी परेशानी है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजाें के साथ मुख्य गेट से ट्रॉमा विंग, ब्लड बैंक, पीआईसीयू, ट्रामा विंग, पोस्टमार्टम हाउस, आपातकाल और कॉलोनी जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब है। अस्पताल का पूरा परिसर लो लैंड होने के कारण बारिश के दिनों में पानी लग जाता है। जिससे गेट से लेकर चारों ओर मार्ग पर जलभराव होने से मरीजों के साथ चिकित्सक और अन्य कर्मियों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

मार्ग को सही कराने के लिए अस्पताल प्रशासन ने नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया था। लेकिन दोनों विभाग द्वारा मार्ग को सही कराने की बजाय पल्ला झाड़ लिया। बीते दिनों सीडीओ के जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मार्ग मरम्मत को लेकर अवगत कराया गया था। अब अस्पताल प्रशासन द्वारा मार्ग को सही कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के गेट से लेकर अनेक अनुभाग में जाने वाला मार्ग पूरी तरह बदतर हो चुका है। आने वाले मरीजों को कहीं पर भी जाने के लिए परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में हालत तो और भी बदतर हो जाती है। खासतौर पर ट्रॉमा विंग से लेकर ब्लड बैंक और आपातकाल की तरफ जाने वाले मार्ग पर पानी भर जाता है। मार्ग पर पानी भरने से गड्ढ़ों का भी सही अंदाजा नहीं हो पाता है। जिससे लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश के दौरान भी अस्पताल परिसर में पानी जमा हो गया था। ऊपर से पानी की निकासी की भी व्यवस्था नहीं होने से भी परेशानी हुई थी। अस्पताल के चिकित्सक, कर्मी, मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों को परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की तरफ से लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका को पत्र लिखा गया था। लेकिन दोनों विभाग द्वारा मार्ग के निर्माण से पल्ला झाड़ने के अब जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल का पूरा परिसर लो लैंड होने के कारण बारिश के दिनों में पानी लग जाता है। सड़क के खराब होने से भी परेशानी हो रही है। मार्ग को सही करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।- डॉ. धनंजय कुमार, सीएमसएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed