फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The road built using FDR technology collapsed for the third time in two years

Mau News: दो साल में तीसरी बार धंसी एफडीआर तकनीकी से बनी सड़क

Sun, 17 Aug 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The road built using FDR technology collapsed for the third time in two years
रतनपुरा भीमपुर मार्ग पर भीमहर के पास उखड़ी सड़क। संवाद - फोटो : संवाद
हलधरपुर। रतनपुरा से भीमपुरा जाने वाली सड़क 15 दिन पहले भीमहर गांव के पास धंस गई। लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। गड्ढा होने से वहां जलभराव हो रहा था, यह राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। इसी के साथ यह सड़क दो साल में तीसरी बार धंस चुकी है। ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके। रतनपुरा ब्लॉक को बलिया जिले से जोड़ने वाली रतनपुरा-भीमपुरा सड़क के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए 11.5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ।
विज्ञापन

नौ किलोमीटर लंबी सड़क अक्तूबर 2023 में एफडीआर तकनीकी (फुल डेप्थ रेक्लेमेशन) से बनकर तैयार हुई, लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया। दो साल में तीसरी बार धंस गई। ये सड़क छिछोर, बड़ागांव, सेमराजपुर, भीमहर, अईलख और बलिया जिले के बहराइच नेवादा, रामापट्टी सहित 50 गांवों को जोड़ती है। चार दिनों से लगातार हुई बारिश में 15 दिन पहले भीमहर गांव के पास सड़क कुछ दूर तक धंस गई है। क्षेत्र के गुलाबचंद बरनवाल, मनोज गिरी, अजय सिंह, राजेश यादव, बबलू यादव आदि लोगों ने बताया कि निर्माण के समय गुणवत्ता का ध्यान नहीं देने से बारिश होने पर सड़क धंस जाती है। छह माह पहले भी सड़क सेमराजपुर गांव के पास उखड़ गई थी। शिकायत करने पर ठेकेदार ने पहुंचकर मरम्मत कराई थी।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जानकारी नहीं थी, बारिश को दौरान भारी वाहन गुजरने से गिट्टियां सिकुड़ गई होंगी। मौसम सही होने पर सड़क की मरम्मत करा दी जाएगा।
- बलवंत चौहान, अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed