फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The river below 2.20 meters from the danger point

खतरा बिंदु से मात्र 2.20 मीटर नीचे घाघरा

Fri, 07 Jul 2017 11:35 PM IST
mau news
mau news Updated Fri, 07 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
The river below 2.20 meters from the danger point
दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम को ठोकर मारती घाघरा की लहरें।
दोहरीघाट।  और आसपास के इलाकों में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है । पिछले 24 घंटों में नदी के जलस्तर  में 40 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। घाघरा खतरे के निशान से महज 2.20 मीटर नीचे रह गई है। जानकारों का अनुमान है कि यदि नदी के जलस्तर बढ़ने का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो  अगले पांच दिनों में यह खतरा बिंदु पार कर सकती है। नदी की प्रलयंकर लहरें कसबे के ऐतिहासिक स्थलों , मंदिरों और इमारतों को टक्कर मार रही हैं। शुक्रवार को गौरीशंकर घाट पर घाघरा का जलस्तर 68.10 मीटर दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को जलस्तर 67.70 मीटर दर्ज किया गया था। यहां पर नदी का खतरे का निशान 69.90 मीटर है। लगातार जलस्तर में हो रही वृद्धि से नदी खतरे के निशान के करीब पहुंचने की ओर तेजी से अग्रसर है। । फिर प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षात्मक उपाय किए जाते नजर नहीं आ रहे हैं। अभी तक प्रशासन ने मुक्तिधाम पर स्थित भारत माता मंदिर और शवदाह घाट को बचाने का कोई भी प्रभावी उपाय नहीं किया है। इससे नगर वासियों में दहशत व्याप्त है। घाघरा की प्रचंड लहरें शवदाह स्थल ,भारतमाता मंदिर और खाकी बाबा की कुटी पर टक्कर मार रही हैं। इस प्रकार प्रति घंटे पौने दो सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ने वाली घाघरा अब खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। जलस्तर निरंतर बढ़ते रहने से नगर के ऐतिहासिक स्थलों पर खतरा मडराने लगा है।नदी के बढते जलस्तर ने घाघरा के तटवर्ती इलाके के गॉव में भी बेचैनी पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed