{"_id":"9efcf3994025a8c3d25cf1ce4c232c14","slug":"the-ritual-worship-of-india-to-victory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की जीत के लिए किया हवन पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की जीत के लिए किया हवन पूजन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कप में गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए बुधवार को क्रिकेट प्रेमियों, विश्वहिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो अलग अलग स्थानों पर हवन पूजन किया।
नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में क्रिकेट प्रेमी धीरज राजभर के नेतृत्व में विधिवत हवन पूजन किया। सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए हवन मंडप में पूर्णाहूती दी। हवन पूजन में रवि राजभर, संतोष कुमार, विष्णु राजभर, सिंटू, भरत सिंह, प्रवीण यादव मंजीत कुमार, अखिलेश राजभर आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए हवन पूजन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामअशीष राय ने कहा कि भारत टीम वर्तमान समय में युवाओं से भरी हुई है और यह देश का सौभाग्य है। इस मौके पर सुजीत सिंह, राजीव खन्ना, भोला चौरसिया, शुभम सिंह, प्रद्युम्न सिंह, रामप्रवेश साहनी आदि मौजूद रहे।