फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The restaurant operator requested to take the intersection, will beautify

रेस्टोरेंट संचालक ने चौराहे को लेने का किया अनुरोध, कराएंगे सुंदरीकरण

Fri, 31 Dec 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
The restaurant operator requested to take the intersection, will beautify
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देशन के क्रम में नगर को सुंदर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नगर के विभिन्न तिराहों-चौराहों के सुंदरीकरण के लिए कवायद तेज कर दी गई है। तिराहों-चौराहों को गोद लेकर विभिन्न प्रतिष्ठानों और नगर पालिका के सहयोग से सुंदर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में अपना मऊ तिराहा (ढेकुलिया घाट तिराहा) और कल्पनाथ तिराहा (आजमगढ़ मोड़) को गोद लेने के लिए एक रेस्टोरेंट संचालक ने अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि नगर स्थित जायका रेस्टोरेंट ने इन दोनों तिराहों को गोद लेने का अनुरोध किया है। नगर पालिका और जायका रेस्टोरेंट के सहयोग से ढेकुलिया घाट तिराहे को (अपना मऊ तिराहा) विकसित किया जाएगा। जिसके मध्य में लोटस तालाब भी होगा और किनारे छोटे पहाड़ों से निकलता हुआ झरना भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। आजमगढ़ मोड़ (कल्पनाथ तिराहा) को भी गोद लेने और सुंदर बनाने में सहयोग देने का अनुरोध किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि तिराहों-चौराहों के साथ ही बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। यात्रियों को बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था कर दी गई है। इसके साथ ही बस स्टैंड के मध्य भाग पर स्टेनलेस स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी, जिसमें एलईडी लाइट से उत्तर प्रदेश परिवहन का लोगो लगाया जाएगा। बस स्टैंड के मध्य में एक मिनी पार्क बनाया जाएगा। जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed