फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The record of 35 years was not broken even this time.

35 वर्षो का रिकार्ड इस बार भी नहीं टूटा

Fri, 11 Mar 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
The record of 35 years was not broken even this time.
मुहम्मदाबाद गोहना। विधानसभा क्षेत्र में सपा की जीत के साथ विगत 35 सालों से कायम रिकॉर्ड इस बार भी नहीं टूट सका है। रिकॉर्ड यह है कि विगत 35 साल से क्षेत्र से कोई भी पार्टी या कोई भी जीता हुआ विधायक दोबारा विधायक नहीं बन सका है। इस बार समाजवादी पार्टी की जीत से यह रिकॉर्ड इस बार भी कायम है। विधानसभा क्षेत्र से 1989 के चुनाव से क्षेत्र में कोई भी दल या उसका जीता हुआ प्रत्याशी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज नहीं कर सका है। रिकार्ड की बात करें तो 1989 में बहुजन समाज पार्टी ने जीत हासिल की तो 1991 में भाजपा की जीत हुई। 1993 में फिर बसपा ने बीजेपी को शिकस्त दी। 1996 के चुनाव में एक बार फिर से भाजपा के हाथ जीत लगी तो 2002 में भाजपा की जीत कायम नही रह सकी। इस बार सपा ने इस सीट पर कब्जा जमाया। 2007 के चुनाव में सपा अपने जीत के सिलसिले को कायम रखने से चूक गई। इस बार बीएसपी ने जीत दर्ज की। 2012 के चुनाव में बसपा भी लगातार दो बार जीत का सिलसिला बनाने से रह गई। सपा ने बसपा को शिकस्त दी। 2017 के चुनाव में भाजपा ने यह सीट सपा से हथिया ली। मौजूदा चुनाव में भाजपा अपनी जीत को कायम रखने में कामयाब नही हो सकी है। सपा के राजेंद्र कुमार की जीत के साथ अनचाहा ही सही लेकिन लगातार दूसरी बार किसी भी दल दूसरी बार जीत दर्ज किए जाने का रिकॉर्ड इस बार भी नहीं बन सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed