फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The princes shouted against the oppression

उत्पीड़न के खिलाफ प्रधानों ने भरी हुंकार

Fri, 27 Aug 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
The princes shouted against the oppression
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों के टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाने और गांवों में किए गए कार्यो के भुगतान की जांच के नाम पर उत्पीड़न करने को लेकर ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया और प्रधानों के उत्पीड़न को बंद किए जाने की मांग किया।
विज्ञापन

प्रधान संगठन ने उप जिलाधिकारी आशुतोष राय को तीन सूत्रीय मांग पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग किया। शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में 4 दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान और प्रतिनिधियों ने तहसील मुख्यालय पर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायतों के टेंडर प्रक्रिया में जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। बावजूद इसके ग्राम पंचायतों के टेंडर प्रक्रिया पर अनावश्यक रूप से रोक लगाकर उसकी आड़ में प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर सामूहिक शौचालय, पंचायत भवन, कायाकल्प आदि कार्य को पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विकास कार्यों में हुए खर्च के भुगतान पर पाबंदी लगाकर उत्तपीड़न व शोषण किया जा रहा है। कहा कि पूरे प्रदेश में ग्राम पंचायतों के टेंडर प्रकाशित होकर वहां कार्य व भुगतान किया जा रहा है। लेकिन मऊ जनपद में ग्राम प्रधानों के अधिकार पर अंकुश लगाकर जिला प्रशासन मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से अभिषेक यादव, दामोदर यादव, नौशाद अहमद, प्रधान प्रतिनिधि अलंकार यादव, प्रदीप राम, अबरार अहमद, अखिलेश यादव, प्रदीप यादव, अशफाक अहमद, अशोक कुमार, राजकुमार यादव, लालजी, कन्हैया सिंह, संजय कुमार, रामपलट, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed