फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The princes filled the memorandum, submitted a memorandum regarding the demands

प्रधानों ने भरी हुंकार,मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The princes filled the memorandum, submitted a memorandum regarding the demands
मऊ। नगर के हिंदी भवन में अखिल भारतीय प्रधान संगठन मऊ के तत्वाधान में जिला प्रभारी डा. देवेंद्र चौहान की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानों ने एकजुटता दिखाई।साथ ही बैठक के बाद सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पंचायत एक्ट के अनुसार ग्राम पंचायतों को प्राप्त राज्य वित्त आयोग व 15 वे वित्त आयोग की धनराशि को विकास कार्यों में खर्च करने का पूर्ण अधिकार दिया गया है। परंतु वर्तमान में लखनऊ से गाइडलाइन जारी कर उक्त एक्ट का माखौल उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानों को अपनी ताकत दिखानी होगी और अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव रामाश्रय मौर्य ने कहा कि ग्राम प्रधानों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने से पूर्व उपनिदेशक पंचायत से अनुमति का प्रावधान किया जाए। बिना शपथ पत्र के जांच न कराई जाए।साथ ही झूठी शिकायत मिलने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

अंत में अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिला प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर व शौचालय केयरटेकर के मानदेय की व्यवस्था सरकार स्वयं करें। बैठक का संचालन रतनपुरा ब्लाक के अध्यक्ष प्रतिनिधि शेषनाथ राम ने किया।इस दौरान मुख्य रुप से राम प्रवेश राजभर, मुक्कू चंद्रभान, रामजीत यादव ,बब्बन यादव ,श्याम प्यारे ,इंदुमती ,रामप्रवेश आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed