{"_id":"613e25fc8ebc3e1e655bfb5c","slug":"the-park-could-not-be-built-in-40-months-napa-has-now-revised-and-sent-a-new-budget-proposal-mau-news-vns611189745","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 माह में नहीं बन सका पार्क, नपा ने अब रिवाइज कर भेजा नया बजट प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 माह में नहीं बन सका पार्क, नपा ने अब रिवाइज कर भेजा नया बजट प्रस्ताव
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका का ड्रीम प्रोजोक्ट तालाब बेस्ड थीम पार्क का काम एक बार फिर शुरू होगा। अमृत योजना के तहत बन रहा पार्क करीब दो साल से बजट के अभाव में ठप पड़ा था। इसका कार्य शुरू कराने के लिए नगर पालिका द्वारा अब कवायद तेज कर दिया गया है। नपा ने इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए शासन को संशोधित बजट प्रस्ताव बनाकर भेजा है। भेजे गए प्रस्ताव में पार्क का कार्य 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 80 लाख रुपये कर दिया गया है। नगर पालिका द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृत होने के बाद जल्द ही एकमुश्त बड़ी राशि मिलने के बाद कार्य शुरू कराने का दावा किया जा रहा है। बजट के अभाव में 2018 से बन रहा पार्क तीन वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी महज दस फीसदी ही बन सका है। जबकि इस पार्क को 12 माह में बनकर तैयार होना था।
करीब साढ़े तीन लाख की आबादी वाले नगर में एक उन्नत पार्क की सुविधा देने के उद्देश्य से नगर पालिका ने निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में डेढ़ एकड़ जमीन को तालाब बेस्ड थीम पार्क बनाने के लिए चिह्नित किया गया था। 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क के काम की औपचारिक शुरुआत अप्रैल 2018 में की गई थी। इसके लिए शासन से पहली किस्त के रूप में आठ लाख रुपये मिले थे। यह धन कार्यदायी संस्था ने मैदान में भरे पानी की निकासी, गड्ढा खुदवाने और बाउंड्री वाल बनवाने में खर्च कर दी। लेकिन दूसरी किस्त न मिलने के कारण मई 2018 से कार्य ठप पड़ गया। हालांकि दो माह पूर्व ही 16 लाख रुपये की दूसरी किस्त शासन द्वारा भेजी गई है। लेकिन कार्य के हिसाब से कम बजट राशि का दावा करते हुए नगर पालिका द्वारा पार्क के कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए रिवाइज बजट प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। नगर पालिका ने अब पार्क की लागत 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 80 लाख रुपये कर दिया गया है।
बताते चले कि अमर उजाला में पहले भी इस मुद्दे पर समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद 19 दिसंबर को ‘36 माह बाद भी तैयार नहीं हो सका थीम पार्क’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इसको संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका ने बजट का दुुबारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। पार्क न बनने से लोगों के आक्रोश से अवगत कराया गया। लेकिन अब तक इस पर कार्य शुरू नहीं हो सका। इस बाबत नपाध्यक्ष तैयब पालकी का कहना है कि पार्क के निर्माण के लिए रिवाइज बजट प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही बड़ी किश्त मिलने पर तेज गति से कार्य पूरा करा दिया जाएगा। तालाब बेस्ड थीम पार्क बनने के बाद इसमें छोटे बच्चों के लिए बोट चलाए जाने की योजना प्रस्तावित है। साथ ही चारों तरफ मार्निंग वाक के लिए पाथवे, एक योगा सेंटर बनाया जाने के साथ प्रकाश के लिए दो हाईमास्ट, पेयजल के लिए टंकी बनाने का प्रस्ताव है। अगर इस पार्क का कार्य समय सीमा में पूरा हो जाता तो यह नगर की शोभा बढ़ाता। आस पास के जिले में भी ऐसा कोई पार्क की सुविधा नहीं होती।