फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The organization united procession out

जुलूस निकाल एकजुट हुए संगठन

Wed, 18 Nov 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 18 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
The organization united procession out
 जिला कांग्रेस कमेटी सहित फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों के साथ किसानों के बकाया गन्ना के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पर  धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को गन्ने की फसल का करोड़ों  बकाया चल रहा है, लेकिन शासन प्रशासन की ओर से भुगतान को लटका दिया गया है। ऐसे में लाखों का मालिक होते हुए भी किसानों को कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। धरने को माधवेंद्र बहादुर सिंह, सुशील कुुमार चौधरी, जयंत सिंह, प्रह्लाद राय, राजेंद्र राम आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन



प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुनकर कालोनी स्थित कैंप कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। अध्यक्ष खालिद अंसारी ने कहा कि प्रदेश के किसानों का गन्ने का हजारों करोड़ बकाया चल रहा है। जिसका पांच सौ करोड़ ब्याज बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने मिल मालिकों के पक्ष में ब्याज माफ कर दिया, लेकिन किसानों के बकाए पैसे को दिलाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष राना खातून ने घोसी चीनी मिल चालू करने की मांग की। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने किसानों के नलकूपों को मुफ्त बिजली देने की मांग की। अंत में राज्यपाल को संबोधित चीनी मिल को चालू करने, गन्ने किसानों का बकाया भुगतान करने सहित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।  इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, नसीम बेलाली, शशिकांत राय, शशिकांत राय, नौशाद अंसारी, रविशंकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed