फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The needy people will get full food from mother's kitchen

मॉ की रसोई से जरुरतमंद लोगों को मिलेगा भरपेट भोजन

Sat, 20 Feb 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The needy people will get full food from mother's kitchen
मऊ। कोरोना संकटकाल में जरूरतमंदों की मददगार बनी रोटी बैंक संस्था अब नगर में मां की रसोई का शुभारंभ करने जा रही है। मां की रसोई में किसी भी जरूरतमंद को केवल दस रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध संस्था के सदस्यों द्वारा कराया जाएगा। मां की रसोई में प्रतिदिन 100 लोगों को भोजन मुहैया कराया जाएगा। इसका शुभारंभ नगर में 21 फरवरी को नगर के फातिमा तिराहा पर रोटी बैंक द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

रोटी बैंक के प्रबंधक अमरनाथ मद्देशिया ने बताया कि शहर में अन्नदान के मकसद से मां की रसोई का शुुभारंभ किया जा रहा है। बताया कि यह अभियान के लिए मदद राशि एकत्र की जा रही है, अब तक 15 क्विंटल से ज्यादा चावल, राजमा, खाद्य तेल लोगों ने रोटी बैंक को भेंट किया है। वहीं 11 हजार रुपये के करीब लोगों ने नगद मदद की है, जो कि लगातार जारी है। बताया कि रोटी बैंक द्वारा नगर के मुख्य मार्ग फातिमा तिराहा के पास मां की रसोई शुरू की जाएगी। क्योंकि आस पास के कई अस्पताल, पास में रोडवेज तथा निजी बस स्टैंड के अलावा मुख्य जगह होने से जरूरतमंद लोगों को इस अभियान का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

सौ लोगों को मिलेगा भोजन
बताया कि मां की रसोई में प्रतिदिन 100 लोगों के लिए कढ़ी चावल, राजमा चावल, छोला चावल खिलाया जाएगा। इसके लिए जरूरतमंद को मात्र दस रुपये संस्था को देना होगा। वह भी इसलिए कि जिससे यह अभियान निरंतर जारी रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पांच सदस्य प्रतिदिन देंगे सेवा
मऊ। रोटी बैंक के अध्यक्ष अभिषेक मद्देशिया ने बताया कि मां की रसोई में गरीब, दिव्यांग, निराश्रित एवं असहाय वृद्ध मानसिक विक्षिप्त और जरूरतमंद व्यक्ति प्राथमिकता देते हुए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि प्रतिदिन संस्था के पांच सदस्य सहभागिता दर्ज कराएंगे। वहीं महामंत्री धनेश शर्मा तथा कोषाध्यक्ष गौरव ने बताया कि सामाजिक सहभागिता से यहां भोजन का प्रबंध किया जाएगा। इसमें गरीब जरूतमंदों के साथ विद्यार्थियों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ते में बढ़िया भोजन मिलेगा।

इनसेट
सात हजार परिवारों के मददगार बना था रोटी बैंक
मऊ। रोटी बैंक के प्रबंधक अमरनाथ मद्देशिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में रोटी बैंक के सदस्यों ने सात हजार परिवारों को खाद्य सामग्री उनके घर पहुंचाया। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर तथा मास्क का वितरण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed