फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The national secretary of the membership drive review

राष्ट्रीय सचिव ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की

Tue, 24 Feb 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 24 Feb 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
The national secretary of the membership drive review
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी का मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने जिले में कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन



 इस मौके पर उन्होंने कहा कि कंेंद्र सरकार की नीतियों के कारण भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 
पार्टी कार्यालय बकवल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राना गोस्वामी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।


मोदी लहर समाप्त हो गई है। पिछले नौ महीने में पार्टी के झूठ का पुलिंदा खुल चुका है। कहा कि आने वाला समय फिर कांग्रेस का है। जनता से झूठा वादा करके सत्ता में आई भाजपा को अब लोग कोसने लगे हैं।
विज्ञापन



 जिले में सदस्यता अभियान 80 प्रतिशत बूथों पर पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्षों को उन्होंने बधाई दी। महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष डा. सुधा राय ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी में जहां नए युवाओं को जगह दी जानी चाहिए वहीं पुराने लोगों का भी सम्मान बरकरार रखा जाना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव से देश में मोदी लहर को जो झटका लगा है वह जनता का आक्रोश है।


 इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फिर से नए जोश से जागरुक होकर कार्य करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में 1490 बूथ हैं। इसमें 1300 बूथों पर सदस्यता पूर्ण कर ली गई है।


इस अवसर पर मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष ओमनरायन शर्मा, मन्नान खां, योगेंद्र सिंह, प्रद्युमन यादव, सुरेश पासी, धनंजय सिंह, रामनिवास राय, जयंत सिंह, रामअधार निराला, वीके पटेल, सुभाषचंद पटेल, इंतखाब आलम, रविप्रकाश गोपाल, दिवाकर सिंह, राजकुमार राय आदि उपस्थित रहे।


उधर,  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी ने शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना है तो कार्यकर्ता गांव गली और मुहल्लों में अपनी पहुंच बनाएं।


 केंद्र सरकार अपने सभी वायदों पर झूठा साबित हो रही है। पार्टी प्रभारी मणि शंकर पंाडेय ने कहा कि केंद्र सरकार से जनता की नाराजगी बढ़ रही है। भाजपा सरकार की छवि झूठों की सरकार के रूप में होनी शुरू हो गई है।



नेताओें ने 12 मार्च को होने वाले प्रदेश व्यापी आंदोलन मेें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। कांग्रेस के संगठन मंत्री राष्ट्रकुंवर सिंह के साथ ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि 12 मार्च को प्रस्तावित आंदोलन को एतिहासिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed