फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The movement of the villagers continued regarding the underpass

Mau News: अंडरपास को लेकर जारी रहा ग्रामीणों का आंदोलन

Mon, 24 Jul 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
The movement of the villagers continued regarding the underpass
मुहम्मदाबाद गोहना। मऊ शाहगंज रेल ट्रैक पर बरहदपुर गांव के निकट अंडरपास को लेकर दो माह से चल रहा धरना रविवार को भी जारी रहा। रविवार को भाजपा नेता पूनम सरोज धरना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। शासन, केंद्र सरकार से पहल कराने का आश्वासन दिया। उक्त रेल ट्रैक पर बरहदपुर गांव के पास रेल समपार बना हुआ था। दो साल पहले रेलवे से इसे तोड़ दिया। उक्त गांव रेलवे के दक्षिण और उत्तर दोनों तरफ बसा है। अंडरपास या समपार न होने से ग्रामीणों को खेती, किसानी, छात्रों को स्कूल कॉलेज जाने के अलावा शादी-विवाह और अन्य कार्य के लिए काफी मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामवासी पहले भी लगभग डेढ़ माह तक धरना प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन उन्हें आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन

सरकार और शासन की वादाखिलाफी से नाराज ग्रामीण एक बार फिर से धरना दे रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को भाजपा नेता पूनम सरोज उनके पति डॉ. उमेश सरोज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामशरण चौहान आदि धरना स्थल पर गए। ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। शासन-प्रशासन, रेल महकमा के अधिकारियों के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। पूनम सरोज का कहना है कि ग्रामीणों की मांग बिल्कुल जायज है। अंडरपास नहीं होने से लोगों को काफी समस्या हो रही है। इस दौरान अंकित सरोज, ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह, पूर्व प्रधान बलवंत सिंह, सुनील चौबे,आदि सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed