फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The miscreants who came to the public service center waved their weapons

जनसेवा केंद्र पर आए बदमाशों ने लहराया असलहा

Wed, 29 Sep 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The miscreants who came to the public service center waved their weapons
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाने के कुसुम्हां नहर चौक पर बुधवार की शाम को मामूली बात को लेकर जनसेवा केंद्र के संचालक पर कुछ मनबढ़ों ने असलहा तान दिया। जानकारी पाते ही आस पास के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े। पकड़े जाने के डर से बाइक सवार भाग निकले। जनसेवा केंद्र संचालक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दिया। बसारथपुर निवासी मनीष राय कुसुम्हां नहर चौक के पास जनसेवा केंद्र चलाते हैं। शाम को उनके पास अपाचे बाइक से दो युवक आए। युवकों ने डेढ़ हजार रुपये निकाले। रुपये देने के बाद मनीष ने उनका आधर कार्ड काउंटर पर रख दिया। इसी बात पर युवक नाराज हो गए। युवकों ने मनीष को देख लेने की धमकी दी और फोन करके आठ युवकों को बुला लिया। बाइक से आए युवक मनीष को असलहा दिखाकर आतंकित करने लगे। इस बात की जानकारी होते ही आस पास के लौग लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े। पकड़े जाने के डर से सभी बाइक लेकर भाग निकले। मनीष ने 112 यूपी डायल को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मनीष से घटना के बाबत जानकारी ली और वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed