{"_id":"61eaf346567d3720cb738b31","slug":"the-miscreants-shot-the-young-man-servicing-the-bike-injured-mau-news-vns6348113151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की सर्विस करा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की सर्विस करा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घायल
विज्ञापन
मऊ। चिरैयाकोट में बाइक खराब होने पर सर्विस कराने बाजार में सर्विस करा रहे युवक को शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों द्वारा चलाई गोली युवक के जांघ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। उधर घटना से पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई। गोली चलने की सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ चिरैयाकोट ने घायल युवक को रानीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। उधर घटना को लेकर घायल युवक ने तीन नामजद लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
सौंपी तहरीर में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बस्तीयार चक गांव निवासी सर्वेश यादव (28) पुत्र सुरेश यादव ने बताया कि उसकी बाइक में दिक्कत होने के चलते शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह भीखमपुर बाजार में सर्विस कराने पहुंचा था। यहां अभी बाइक सर्विस कराने के दौरान दुकान के बाहर बैठा था। इसी बीच बाइक से आए तीन लोग आए, वह कुछ समझ पाता जब तक उसमें से एक ने उसे निशाना बनाते हुए तमंचा से गोली चला दी। बदमाश द्वारा चलाई गई गोली उसके बांए जांघ में लगी।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। उधर बाजार में गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर चिरैयाकोट एसओ अमित कुमार मिश्रा दल बल के साथ पहुंचे और घायल युवक को रानीपुर सीएचसी लाकर भर्ती कराया। उधर बाजार में युवक को गोली मारे जाने की सूचना पर मुहम्मदाबाद गोहना सीओ राजकुमार सिंह भी रानीपुर सीएचसी पहुंचकर जख्मी युवक से मामले की जानकारी ली। इस संबंध में एसओ चिरैयाकोट ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है, घायल ने इस मामले में तीन नामजद लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दी है, फिलहाल पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।