फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The miscreants looted the bike by terrorizing it with a gun

तमंचे से आतंकित कर बदमाशों ने लूटी बाइक

Mon, 06 Sep 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the bike by terrorizing it with a gun
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सिकरौल नहर के पास सोमवार की दोपहर हौसला बुलंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर दिन दहाड़े बाइक छीन ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश आसानी से मौके से भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ घोसी दल बल के साथ रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी राजकुमार यादव नसीराबाद में वेल्डिंग का काम करते हैं। वह सोमवार की दोपहर किसी काम से बाइक से घोसी के लिए निकले थे। दोपहर में 12 बजे के करीब जैसे ही वह सिकरौर नगर के पास पहुंचे। उनका पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने उन्हें तमंचे से आतंकित कर उनकी बाइक छीन ली। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ नरेश कुमार दल बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed