फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The middle-aged who returned home from the market hanged himself to death

बाजार से घर लौटे अधेड़ ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 04 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The middle-aged who returned home from the market hanged himself to death
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार निवासी अधेड़ ने शनिवार की शाम बाजार से लौटने के बाद घर में पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग पास में ही बने पुराने मकान में गए थे। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो उन्हें फांसी से लटकता देख सन्न रह गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन

लैरोदोनवारी निवासी सर्वानंद सिंह (52) पुत्र विंध्वासिनी सिंह शनिवार की शाम बाजार गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने पंखे के हुक से लटक गया। जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। सभी गांव में ही बने पुराने मकान में गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने सर्वानंद को फंदे से लटका देखा। परिवार के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक घर पर ही रहकर खेती-किसानी का कार्य करते थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। थानाध्यक्ष हरेराम मौर्या का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed