फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The maximum temperature rose by one degree

Mau News: अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा

Thu, 21 Aug 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose by one degree
मऊ। बुधवार को हल्की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को धूप छांव होती रही। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लोग अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। धूप छांव होते रहने के चलते गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद आकाश में घने बादल छा गए। धूप न होने से लोगों को आने जाने के दौरान राहत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 82 प्रतिशत रही। जबकि छह किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोग बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द, उल्टी सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। डॉक्टर लोगों को खान-पान व रहन-सहन के तरीके में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार की मानें तो बारिश और फिर उमस भरी गर्मी से मनुष्य का शारीरिक संतुलन बिगड़ जाता है। इस समय वायरल, जुकाम, लूज मोशन, उल्टी, शरीर में पानी की कमी जैसी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही हैं। इसके साथ ही बच्चों के सबसे अधिक बीमार होने का खतरा बना हुआ है। बच्चों में पेट के साथ सांस का इंफेक्शन बढ़ रहा है। डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि इस मौसम में खान-पान में सावधानी बरतने की जरूरत है। परेशानी बढ़ने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरतें ये सावधानी
- कटे फलों का सेवन नहीं करें।
- वायरल फीवर से ग्रसित लोगों से दूरी बनाकर रहें।

- कूड़े-कचरे को ढक कर रखें।
- भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
- घर के आसपास पानी न इकट्ठा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed