{"_id":"d268adceca468896661544c496fa6dcf","slug":"the-mass-replication-of-high-school-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल के पेपर में सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल के पेपर में सामूहिक नकल
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से तमाम व्यवस्था किए जाने के बाद भी सोमवार को जिले के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हुई।
जिलाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को प्रथम पाली में हो रही हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में तमाम अनियमितता मिली। डीएम ने फिरोजपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ी। इसपर उन्होंने परीक्षा को निरस्त करने के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को बदलने का निर्देश दिया। विद्यालय को अगले वर्ष की परीक्षा के लिए डिबार घोषित करने का निर्देश दिया।
वहीं मुहम्मदाबादगोहना स्थित एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन युवक पकड़े गए, जिन्हें जेल भेजा गया। केंद्र व्यवस्थापिका ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
कोपागंज कस्बा स्थित एक परीक्षा केंद्र की कापी पोल्ट्री फार्म पर लिखे जाने की अफवाह पर हड़कंप मचा रहा। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए शासन प्रशासन की ओर से जोनल मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के बाद भी सोमवार को अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर नकल हुई।
विज्ञापन
सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान परीक्षा रही। जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने संपति दास अंबेडकर विद्यालय फिरोजपुर का निरीक्षण किया। सामने आया कि प्रश्न सभी कमरों में बोलकर हल कराया जा रहा है। प्रश्न संख्या चार व छह के उत्तर सभी कापियों में समान मिले।
जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त प्रश्नपत्र की परीक्षा को निरस्त करने का निर्देश दिया। केंद्र व्यवस्थापक को बदलने के साथ ही विद्यालय को अगले वर्ष की परीक्षा में डिबार करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने काशीनाथ उमा विद्यालय खुखुंदवा का निरीक्षण किया। इस विद्यालय में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक सिंह को पूरे तीन घंटे बैठकर परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात पं. दीनदयाल समाज कल्याण इंटर कालेज कोपागंज का निरीक्षण किया। इस विद्यालय पर एक ही बेंच पर तीन परीक्षार्थी बैठे मिले, उन्हें अलग-अलग बैठाकर परीक्षा देने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि इस परीक्षा केंद्र पर संसाधन की कमी है, अगले वर्ष परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। अवधेश स्मृति इंटर कालेज रइसा का निरीक्षण भी किया। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबादगोहना ने मोमिन गर्ल्स इंटर कालेज में तीन युवकों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पाया। तीनों को जेल भेजा गया। इसी क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी गिरिजेश त्यागी ने उदय नारायण इंटर कालेज उमापुर में बैठकर परीक्षा संपन्न कराई। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षाओं को सावधानी पूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया।