फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The mantra of victory given to the workers

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Mon, 25 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The mantra of victory given to the workers
मऊ। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा घोसी के तत्वावधान में रविवार को बनगांवा में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया गया। मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी बसपा मंडल आजमगढ़ विनोद चौहान तथा जयभीम कुमार ने कहा कि 2022 के चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहतन से पार्टी बहुमत में आएगी। कहा कि वह बसपा विरोधियों से सावधान रहें। गांव-गांव जाकर बसपा की नीतियों और मायावती के मुख्यमंत्री कार्यकाल में गांवों के विकास, गरीबों, कमजोर वर्ग के लिए हुए कार्यो के साथ कानून व्यवस्था के विषय मे बताएं।
विज्ञापन

मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अजय साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है, कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष राजविजयफ़ैज आलम, बृजेश कुमार, शिवजनम, राजेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान चंद्रशेखर, डब्लू राजभर, संजय सिंह परमार, दिनेश चौहान, शैलेंद्र कुमार, रानू कुमार गौतम, बृजेश कुमार वैरागी शामिल रहे। अध्यक्षता गोपाल राय तथा संचालन महेंद्र राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed