फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The land will be free from water logging

जलजमाव से मुक्त हो सकेगी जमीन

Wed, 01 Jun 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The land will be free from water logging
घोसी ब्लाक के ग्राम पंचायत चमरियांव में हो रहा ताल पटाक्ष नारे के जीर्णोद्वार कार्य।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जनपद के तीन विकास खंडों से होकर गुजरने वाले 18.200 किलोमीटर लंबे ताल पटाक्ष नाले के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। इसका जीर्णोद्धार होने से लगभग 900 हेक्टेयर जमीन को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही लगभग छह हजार किसानों को लाभ मिलेगा। गत माह इस नाले के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत चमरियांव से किया था। ताल पटाक्ष नाला दोहरीघाट विकासखंड के 10 एवं घोसी तथा फतेहपुर मंडाव के तीन-तीन ग्राम पंचायतों से होकर गुजरता है। इस नाले से कुल 16 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसके जीर्णोद्धार होने से लगभग 900 हेक्टेयर जमीन को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्य मनरेगा के तहत कराया जा रहा है, जिससे अतिरिक्त मानव कार्य दिवसों का भी सृजन होगा तथा मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार भी मिलेगा। जीर्णोद्धार का लगभग छह किलोमीटर कार्य मात्र 10 दिनों में पूर्ण हो चुका है, जो कुल लंबाई का लगभग एक तिहाई है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने डीसी मनरेगा को निर्देश दिया कि कार्यों में और तेजी लाएं जिससे बरसात के पहले ही जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed