फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The junction

46 दिन बाद जंक्शन दिखा गुलजार

Thu, 07 May 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
The junction
मऊ। लॉक डाउन के चलते रेल सेवाए बाधित होने से हजारों यात्रियों की आवाजाही वाला मऊ जंक्शन सुनसान हो गया था। लेकिन बृहस्पतिवार को 46 दिन बाद स्टेशन पर पहुंची लॉक डाउन के मध्य पहली ट्रेन साबरमती एक्सप्रेस से यह सन्नाटा टूटा। सुबह से ही जंक्शन पर प्रशासन के आला अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मियों से चहल पहल रही। केंद्र सरकार ने बीते 22 मार्च से लॉकडाउन घोषित करते हुए रेल सेवाए बंद कर दी थी। ऐसे में जंक्शन से गुजरने वाली 27 जोड़ी ट्रेनों का संचालन ठप था। पूरा स्टेशन परिसर रेलवे ने सील कर दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे के अधिकारियों ने सील किए गए रास्ते को खुलवाया। ऐसे में 46 दिन बाद बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने से सुनसान हो चुके जंक्शन पर कई दिनों बाद हलचल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed