{"_id":"d587d2d791f56d954ae07c37c4cd0ff0","slug":"the-issue-of-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के मुआवजे का मुद्दा छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के मुआवजे का मुद्दा छाया
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील में आयोजित अप्रैल माह के पहले तहसील दिवस पर प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई गेहूं की फसल को लेकर मुआवजे के लिए किसान डटे रहे। कई किसान बर्बाद हुई गेहूं की फसल लेकर भी पहुुंचे। इस दौरान कुल 140 प्रार्थना पत्र में पांच का ही मौके पर निस्तारण हुआ।
सदर तहसील में जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय और पुलिस अधिक्षक अनिल कुमार सिंह समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। कई दिनों से हुई बारिश के चलते खराब फसल के बारे में मंगलवार को किसानोें से उनकी क्षति का आंकड़ा भी जिला प्रशासन द्वारा मांगा गया।
जिसके बारे में बताने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान तहसील में पहुंचे और अपनी क्षति के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवसों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए।
विज्ञापन
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ऐसे में शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करें। मंगलवार को तहसील दिवस में कुल 140 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें पांच प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया।
इसमें सलमा किलर निवासी कोपाकोहना का बिजली कनेक्शन, फुलवा देवी निवासी ठकुरमनपुर का चक बंदी का मामला, कमला देवी पत्नी बिखेसर प्रसाद का अवैध कब्जा का मामला सहित अन्य मामले शामिल रहे।