फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The government is ignoring Dom Musahar and the nuts

डोम मुसहर और नटों की सरकार कर रही उपेक्षा

Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The government is ignoring Dom Musahar and the nuts
घोसी में डीएमएनगरीबी समाज पार्टी के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र य - फोटो : MAU
घोसी। डोम, मुसहर, नट गरीब समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश बागी के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित मांगों को लेकर लोगों ने तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार उमेश सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना को संबोधित करते हुये अवधेश बागी ने कहा कि देश में महगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। सामंतवादी ताकतें गरीब जनता को लूट रही हैं। किसान लागत से कम दाम पाने के कारण गरीब होता जा रहा है। देश मजदूरों की मंडी बन कर रह गया है। महंगाई, बेरोजगारी के कारण बांसफोर, मुसहर, नट, किसान गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन को बाध्य हो रहा है। सरकार इनके लिए कोई ठोस कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग है कि इनके आर्थिक, सामाजिक उन्नति के लिए आवास,जमीन का पट्टा, पेय जल, रोजगार के साथ सस्ते दर पर बिजली दी जाए। राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र यादव ने कहा कि गरीब मुसहर, बांसफोर, नट आदि जातियां समाजिक, शैक्षणिक रूप से बहुत पीछे हैं।इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इस अवसर पर रवींद्रनाथ, हरेन्द्र यादव, प्रमोद कुमार, छोटे लाल बांसफोर, अजय बांसफोर, कुन्दन कुमार, चंदारी मुसहर, राजेश, संजय, पप्पू, रमेश, रमेश सूर्यभान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed