फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The goal of NSS is the personality development

एनएसएस का लक्ष्य व्यक्तित्व का विकास

Sun, 28 Dec 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 28 Dec 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
The goal of NSS is the personality development
विभिन्न ग्रामीण इलाकाें के महाविद्यालयों में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन सार्वजनिक स्थलों की छात्र छात्राओं ने सफाई की।
विज्ञापन


साथ ही जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर जागरूक करने का प्रयास किया। कहा गया कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य है।


पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भार गांव स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन छात्र छात्राओं ने रैली निकाली।
विज्ञापन


छात्र छात्राएं तथा शिक्षक महाविद्यालय प्रांगण से निकलकर गांव का भ्रमण करते हुए नगहर मंदिर पहुंचे। यहां सफाई की। इसके बाद गांव के लोगों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने तथा सफाई के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद महाविद्यालय परिसर पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक डा. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा तथा स्वच्छता से सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है।

अमिला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रेयांव स्थित स्वतंत्रता संग्र्राम सेनानी परमहंस वंशराजी देवी महिला महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन छात्र छात्राआें ने महाविद्यालय की सफाई कर स्वच्छता से रहने का संदेश दिया।

 इस अवसर पर प्रबंधक पूजा मिश्रा, आद्याशंकर मिश्र, रामविनय यादव आदि शामिल थे। सूरजपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के चकविलायत दरगाह स्थित केशव माधव बैजनाथ महाविद्यालय का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर प्राथमिक विद्यालय खड़िचा में आयोजित किया गया।

छात्र छात्राआें ने देवस्थान तथा सार्वजनिक स्थलाें की सफाई की, पौधरोपण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अखिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक बदलाव का अग्रदूत युवा वर्ग ही होता है।

इसके लिए सही दिशा निर्देश की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. कमलेश यादव, डा.अरुण सिंह आदि शामिल थे।


रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पलिया स्थित बाबा भृगु महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन छात्र छात्राओं ने श्रमदान कर पलिया कुटी की सफाई की।

 इस मौके पर पूर्व प्राचार्य रामप्रसाद यादव ने कहा कि समाजसेवा द्वारा अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य है।


 इसी क्रम में कार्यक्रम अधिकारी डा. नवीन कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से समाज के सभी वर्गों में जागरूकता आती है। महाविद्यालय के प्रबंधक रामविलास दुबे ने कहा कि राष्ट्र भक्ति ही सच्ची देश सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed