फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fight over cutting the power cable in Mau

मऊ में बिजली केबल काटने को लेकर मारपीट, 11 लोग घायल, एक वाराणसी रेफर

Sat, 30 May 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
The fight over cutting the power cable in Mau
कोपागंज के कटवास गाँव में केबिल काटने को लेकर हुई मारपीट में घायल होकर अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : MAU
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवांस गांव में शुक्रवार की रात बिजली केबल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर पत्थर और लाठियां भी चलीं। इस घटना में तीन महिलाओं के साथ 11 लोग घायल हुए। सूचना पर पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजी। सीएचसी से छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां से एक को बनारस के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवांस गांव निवासी किस्माती देवी पत्नी ब्रह्मदेव ने शुक्रवार की रात अपने पड़ोसी पर केबिल काटने का आरोप लगाई। इसको लेकर महिला का पड़ोसी धर्मदेव से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे के साथ ईट-पत्थर चले। मारपीट में एक पक्ष से कमलेश यादव (38), अनोज यादव (30), इंद्रदेव यादव (50), अमली देवी (60), धर्मदेव (65) तथा दूसरे पक्ष से सूत्री यादव (18), घनश्याम यादव (20), दीपक (20), श्याम देव यादव (50), गुलाब यादव (40), किस्माती देवी (45) को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज भेजा। जहां डाक्टरों ने अनोज, इंद्रदेव, अमली देवी, धर्मदेव, कमलेश यादव, सूत्री देवी, घनश्याम, दीपक, श्यामदेव यादव, हालत गंभीर देख उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने श्यामदेव की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया है। इस दौरान दोनों पक्षों के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों से सात-सात लोगों को नामजद किया।

कोपागंज के कटवास गाँव में केबिल काटने को लेकर हुई मारपीट में घायल होकर अस्पताल में भर्ती युवक।

कोपागंज के कटवास गाँव में केबिल काटने को लेकर हुई मारपीट में घायल होकर अस्पताल में भर्ती युवक।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed