{"_id":"5820c91f4f1c1b6729b38084","slug":"the-fast-pass-argydan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्घ्यदान से व्रत का पारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्घ्यदान से व्रत का पारण
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के मड़ईयाघाट पर सोमवार की सुबह छठ पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्योपासना के पर्व डाला छठ के क्रम में सोमवार की सुबह सुख, शांति, संपन्नता तथा पुत्र की मंगल कामना को लेकर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्यदान कर अपनी पूजा पूरी की। इसके लिए फल, फूल और अन्य पूजन सामग्रियों के साथ महिलाएं परंपरागत रूप से गाजे बाजे के साथ अपने घरों से छठ माता के गीत गाते हुए निकलीं। नदी और पोखरों के घाटों पर पूरी तरह मेला जैसा दृश्य नजर आया। तमसा और सरयू तट पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की।
सोमवार की सुबह हुए अर्घ्यदान के साथ ही महिलाओं ने अपने व्रत का पारण किया। व्रती महिलाएं तड़के ही छठ पूजा के लिए सूप और डलिया में पूजन सामग्री और फलों आदि को सजाकर घाटों पर गईं, जहां उन्होंने पूजा की परंपरा निभाई।
नगर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित हनुमान घाट, मड़इयाघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट, बमघाट, सत्तीघाट, नागा बाबा की कुटी, भीटी, ब्रह्मस्थान आदि स्थानों पर बच्चों के भोर से लेकर सूर्योदय तक जमकर आतिशबाजी करने का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर नगर के शीतला माता धाम, ब्रह्मस्थान, वनदेवी धाम स्थित पोखरा, देवलास स्थित सरोवर पर भारी संख्या में व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्यदान दिया।
विज्ञापन
हलधरपुर संवाददाता के अनुसार रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के बड़ागांव, सेमराजपुर, छिछोर, हलधरपुर, मानिकपुर, साहूपुर, जगभानपुर, रतनपुरा बाजार, बिसुकिया नाला, ठैचा गोदामघाट, दतौड़ा, मुबारकपुर, बिलौझा, पहसा सहित विभिन्न इलाकों की व्रती महिलाओं ने सोमवार को तड़के उगते भगवान सूर्य को अर्घ्यदान देकर अपनी पूजा पूूरी की।
मधुबन संवाददाता के अनुसार डाला छठ पर्व के अवसर पर क्षेत्र के मधुबन, दुबारी, उफरौली, गजियापुर, मर्यादपुर सहित विभिन्न इलाकों की व्रती महिलाएं सोमवार को तड़के छठ माता के गीत गाते हुए नदी और पोखरों पर बनाए गए घाटों पर पहुंची। पूजन अर्चन कर भगवान भाष्कर को अर्घ्यदान कर पुत्र की मंगल कामना की।
घोसी संवाददाता के अनुसार नरोखर पोखरा, बड़ागांव पूर्वी मुहल्ला पोखरा, पकड़ी रोड स्थित शारदा मंदिर पोखरा के साथ जैनापुर, पकड़ी बुजुर्ग,बलुआ पोखरा, हाजीपुर, अहमदपुर, सुल्तानपुर सहित विभिन्न इलाकों में स्थित घाटों पर व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्यदान देकर अपनी पूजा पूरी की।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बढुआगोदाम, कोटवां, कहिनौर, महलीपुर, पहाड़पुर, पिपरीडीह, खरगजेपुर, रैकवारेडीह, उस्मानपुर सहित दर्जनों गांवों की व्रती महिलाओं ने गांव स्थित पोखरों पर सोमवार की सुबह भगवान सूर्य का विधि विधान से पूजन अर्चन कर अर्घ्यदान किया। विशेषकर वनदेवी धाम स्थित पोखरे पर काफी गहमागहमी रही।
मुहम्मदाबादगोहना / नदवासराय संवाददाता के अनुसार डाला छठ पर्व क्षेत्र के देवलास मंदिर, वलीदपुर टौंस नदी के किनारे, सुरहुरपुर, बनियापार, भातकोल आदि स्थानों के पोखरों पर मेला जैसा दृश्य दिखायी दे रहा था। विशेषकर देवलास के पवित्र सरोवर में हजारों महिलाओं ने सुबह से ही खड़े होकर भगवान भाष्कर की पूजा की।
भगवान सूर्य के उदय होते ही अर्घ्य देकर पूजा कर वहां पौराणिक स्थल पर स्थित मंदिरों मेें दर्शन कर मन्नत मांगी। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित सरयू नदी के तट पर स्थित घाटों पर सोमवार को भारी संख्या में व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्यदान किया।