फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The face of the crossroads will change, the work of beautification will start

चौराहे-तिराहे की बदलेगी सूरत, सुंदरीकरण का कार्य शुरू

Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The face of the crossroads will change, the work of beautification will start
जिला प्रशासन और नगर पालिका की तरफ से नगर के चौराहे-तिराहों के सुंदरीकरण की कवायद तेज हो गई है। शहर के चौराहे-तिराहे के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में गाजीपुर तिराहा अब भारत माता तिराहा के नाम से जाना जाएगा। तिराहे के मध्य में 100 फीट से अधिक ऊंचा तिरंगा भी फहराया जाएगा। इसके साथ ही ढेकुलिया तिराहा पर आई लव मऊ सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। उसे अपना मऊ तिराहा के नामकरण किया गया है। यहां कैंटीन आदि बनाकर पर्यटन स्थल विकसित किया जाएगा। इसके तहत नगर पालिका द्वारा दो तिराहे का सुंदरीकरण का टेंडर जारी कर एक तिराहे पर सुंदरीकरण का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। शहर के दो विरान पड़े चौराहे और तिराहे के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका ने टेंडर जारी कर दिया है। गाजीपुर तिराहा अब भारत माता तिराहा के नाम से जाना जाएगा। तिराहा के मध्य में100 फीट की ऊंचाई पर भारतीय ध्वज फहराया जाएगा। रात में प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। इसी क्रम में नगर के ढेकुलियाघाट तिराहे का विकास अपना मऊ तिराहा के नाम से किया जाएगा। यहां सुंदर कैंटीन और लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था एवं पौधे लगाए जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो गाजीपुर तिराहा और ढेकुलियाघाट चौराहा का सुंदरीकरण कार्य मई के अंतिम सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन का कहना है कि गाजीपुर तिराहा अब भारत माता तिराहा के नाम से जाएगा। सुंदरीकरण मई के अंतिम सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed