{"_id":"69a1e1f5790008fee40d9937","slug":"the-exam-started-10-days-ago-the-results-are-also-expected-to-come-earlier-mau-news-c-295-1-svns1028-141579-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: परीक्षा 10 दिन पहले शुरू हुई, रिजल्ट भी पहले आने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: परीक्षा 10 दिन पहले शुरू हुई, रिजल्ट भी पहले आने के आसार
विज्ञापन
वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम पहले घोषित होने के आसार हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा 10 दिन पहले शुरू हुई है और परीक्षा समाप्त होने के अगले दिन से ही उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचने लगेंगी। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया भी जल्दी शुरू हो सकेगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले से 76,408 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा 28 फरवरी से शुरू हुई थी और परिणाम 25 अप्रैल को जारी हुआ था। इस वर्ष परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जिससे अप्रैल के पहले पखवाड़े में परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 12 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षा समाप्त होते ही उत्तरपुस्तिकाएं सीधे मूल्यांकन केंद्रों पर भेजी जाएंगी। विभाग की ओर से नगर के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा और टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना को मूल्यांकन केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तरपुस्तिकाएं संकलन केंद्रों पर पहुंचेंगी। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा