फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The encroachment on the farm was removed

खेत पर किए अतिक्रमण को हटवाया गया

Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The encroachment on the farm was removed
ोपागंज के ग्राम सभा काछिकला में पैमाइस करा कब्जा हटवाते राजस्वकर्मी।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा काछीकला में एक व्यक्ति के खेत पर जबरदस्ती किए गए अवैध अतिक्रमण को शनिवार को राजस्व अधिकारियों ने हटवा दिया। खेत मालिक के समाधान दिवस पर की गई शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। काछीकला निवासी सुदामा के आराजी संख्या 184 रकबा 87 एयर पर गांव का ही एक व्यक्ति कब्जा किए हुए था। सुदामा ने पैमाइश करवा अपने खेत की निशानदेही करवाई लेकिन बार बार व्यक्ति उसे उखाड़ कर फेंक देता था। शनिवार को समाधान दिवस पर सुदामा ने तहसीलदार संजीव कुमार यादव को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा हटवाने की गुजारिश की। तहसीलदार के आदेश पर राजस्व निरीक्षक राम कीर्ति सिंह, लेखपाल नितेश राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाईश करते हुए निशानदेही कर सुदामा को कब्जा दिलवाया। तहसीलदार ने विपक्षी को चेतावनी दी कि यदि उसने फिर कब्जे की कोशिश की तो कानूनी कार्रवाई से बच नहीं पाएगा। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के काझा खुर्द गांव में स्थित खलिहान की सार्वजनिक भूमि पर गांव के दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से हाता घेरकर किए गए कब्जे को हटाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रयागराज में पुलिस विभाग में कार्यरत दो भाइयों ने गांव में सार्वजनिक खलिहान की एक एकड़ जमीन पर 2005-06 से कब्जा कर अहाता बना रखा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं मण्डलायुक्त आजमगढ़ को शिकायती पत्र दिया था। जिस पर प्रशासन ने क्रमश: 85000 और 65000 रुपये जुर्माना लगाया। लेकिन अतिक्रमित भूमि को प्रशासन ने खाली नही कराया। ज्ञापन सौंपने वालों में तारकेश्वर राय, पंकज राय उर्फ बन्टी, अभिषेक राय, नागेन्द्र राय,नरेन्द्र तिवारी आदि रहे। जिलाधिकारी ने एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना को फोन कर प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed