फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The district remained hotter than Delhi

दिल्ली से अधिक गर्म रहा जनपद

Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The district remained hotter than Delhi
मऊ। मौसम में आए बदलाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। शनिवार को गर्म मौसम ने अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास कराया। दिल्ली के अधिकतम तामान 33 डिग्री की जगह जिले का तापमान 34 डिग्री रहा। ऐसे में जिला दिल्ली से भी अधिक गर्म रहा। शनिवार को सुबह हल्की धुंध दिखी लेकिन 10 बजे के बाद तेज धूप ने तापमान में बढोत्तरी कर दी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेलियस पर पहुंच गया। ऐसे में झुलसा देने वाली गर्मी के अहसास से लोग घरों में ही दुबके रहे। रोजमर्रा के काम करने वाले भी दोपहर में सुस्ताते देखे गए। नगर के गाजीपुर तिराहा, सहादतपुरा, मिर्जाहादीपुरा, दोहरीघाट, रतनपुरा, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, मधुबन सहित विभिन्न बाजारों में मौसमी फलों की दुकानें सज गई है। गर्मी बढ़ते ही मौसमी फलों तथा शीतल पेय पदार्थो की मांग बढ़ने लगी है। गर्मी महसूस होने पर शीतल पेय तथा मौसमी फल का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे। बढुआगोदाम क्षेत्र के पवन कुमार सिंह, महेंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार मौसम का यह मिजाज हैरान करने वाला है, क्योंकि अभी होली बीते एक दिन ही हुआ है लेकिन मार्च माह में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। यही हाल रहा तो आगामी माह में गर्मी के चलते बुरा हाल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed