फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The dilapidated pillars in the town, which are feasting on the dangers

खतरों को दावत दे रहे कस्बे में लगे जर्जर खंभे

Sun, 16 Jan 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated pillars in the town, which are feasting on the dangers
मऊ। चिरैयाकोट बाजार क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों के कारण आये दिन फाल्ट होता रहता है। कहीं-कहीं तो बिजली के तार काफी नीचे लटक गये हैं। भीड़भाड़ वाले इस कस्बे में बिजली के तारों के टूटते रहने से प्राय: दुर्घटनाएं होती रहती हैं। चिरैयाकोट बाजार में रोजाना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

कस्बे के विभिन्न मुहल्लों और बस्तियों में लोगों ने बिजली के कनेक्शन ले रखा है। बाजार से हो कर गुजरने वाली विद्युत लाइन के जिन तारों से कई बस्तियों की बिजली आपूर्ति होती है वह दशकों पुराने हो चुके हैं। जर्जर तांरो के बार -बार टूट कर गिरने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बाजार के व्यापारियों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगायी लेकिन किसी ने भी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। चौक बाजार से तकिया बाजार जाने वाले मार्ग पर दशकों पूर्व लगा लोहे के खम्भे जंग लग कर काफी गल गये हैं। वे किसी भी समय धराशाई हो सकते हैं। इसे लेकर लोगों की हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी प्रकार चौक से मात्र दो सौ मीटर दूरी पर सदर कटरे के सामने, मिडिल स्कूल के सामने के बिजली के तार सड़क से मात्र 6-7 फीट ऊपर रह गये हैं। व्यापार मंडल चिरैयाकोट के अध्यक्ष शिवचंद गुप्ता सहित व्यापारी राकेशचंद, रेहान खान, अशोक सेठ, सुरेंद्र गुप्ता, सुरेशचंद मद्धेशिया, महेंद्र मद्धेशिया, रमेशचंद मद्धेशिया का कहना है कि जर्जर तार को अविलंब न बदला गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed