फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The death

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Tue, 05 May 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
The death
कोपागंज। कोपागंज थाना के भाँवर कोल गांव मे एक विवाहिता की रात में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। गांव वालों ने फांसी लगाकर महिला के आत्महत्या करने की सूचना दिया। इस पर पुलिस मौके पर पहुँची। मौके पर मौजूद मायके वालों ने पेट दर्द से विवाहिता की मौत की सूचना दिया। इसके बाद भी पुलिस मृत विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। थानाध्यक्ष कोपागंज विनय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी। मृत विवाहिता रंजना 35 भाँवर कोल गांव निवासी जंगली की पत्नी थी। पुलिस के अनुसार उसकी शादी करीब 18 वर्ष पूर्व जंगली उर्फ मंजी साहनी से हुई थी। विवाह के बाद रंजना 5 बच्चो की माँ बनी। उसकी बड़ी बेटी 15 वर्ष की है। मृतका का मायका सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गरथौली गांव निवासी घुरपत्तर के घर था। सोमवार की रात रंजना की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। गांव के लोगो ने पुलिस को सूचना दिया कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्मत्या किया है। इस पर मौके पर पहुँची पुलिस रंजना के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी। हॉलांकि मौके पर मौजूद मायके वालों ने पुलिस को बताया कि उसकी मौत पेट में दर्द होने के कारण हुई। इसके बाद भी पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ करने का हवाला देकर शव को कब्जे में ली। समाचार लिखे जाने तक भाँवर कोल गांव में कोहराम मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed