फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The court summoned the principal and the student union president

प्राचार्य व छात्र संघ अध्यक्ष को न्यायालय ने तलब किया

Thu, 29 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 29 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
The court summoned the principal and the student union president
स्थानीय कस्बा स्थित संत गणिनाथ राजकीय पीजी कालेज के विगत छात्रसंघ चुनाव परिणाम के मामले में दायर याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कालेज प्राक्टर व छात्र संघ अध्यक्ष को समन जारी कर अपना पक्ष प्रस्तुत किए जाने व अदालत में हाजिर होने का आदेश पारित किया है।
विज्ञापन



संत गणिनाथ राजकीय पीजी कालेज 2014 के छात्र संघ चुनाव के दौरान छात्र संघ के प्रत्याशी दीपक गुप्ता डायमंड की उम्र को लेकर विवाद हो गया था।


छात्र संघ चुनाव में एक अन्य प्रत्याशी अंकुर भारती ने कालेज प्रशासन के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर दीपक गुप्ता द्वारा हाईस्कूल प्रमाण पत्र में हेराफेरी कर चुनाव लड़ने की शिकायत किया था।
विज्ञापन



याची का कहना है कि दीपक गुप्ता की हाई स्कूल प्रमाण पत्र में जन्म तिथि पांच मार्च 1987 दर्ज है जबकि चुनाव में दाखिल किए गए प्रमाण पत्र में जन्म तिथि 28 दिसंबर 1989 अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वादी अंकुर भारती का कहना है कि लिंगदोह कमेटी के अनुसार छात्र संघ चुनाव लड़ने की अधिकतम उम्र 25 साल है। परिवादी अंकुर भारती के कथन को संज्ञान में लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दीपक गुप्ता के अलावा तत्कालीन चीफ प्राक्टर व मौजूदा प्राचार्य डा. रामनाथ यादव को अर्तगत धारा 465, 468 व 471 भारतीय दंड संहिता के विचारण की कार्यवाही के लिए समन जारी किये जाने का आदेश पारित किया हैा



 इस संबंध में पूछे जाने पर संत गणिनाथ राजकीय पीजी कालेज के प्राचार्य डा. रामनाथ यादव ने कहा कि विवाद से कालेज प्रशासन का कुछ भी लेना देना नहीं है। न्यायालय का अभी कोई समन नहीं मिला है। समन मिलने के बाद अपना पक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed