{"_id":"cdd243c80c32a67ebbcb9c1410b8dba0","slug":"the-conflict-claimed-the-lives-of-the-elderly-ckrod-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड के विवाद में अधेड़ की जान ले ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड के विवाद में अधेड़ की जान ले ली
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरोड के विवाद में घोसी कोतवाली क्षेत्र के परानपुर गांव में बुधवार को कमलेश (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पीएसी के सिपाही समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
घोसी कोतवाली के ही बनाफा गांव के मूल निवासी उमा यादव का परानपुर में नेवासा है। उनका परानपुर के कमलेश यादव से चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर अक्सर दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहता था। बुधवार की सुबह पौने दस बजे भी इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उमा से कमलेश का विवाद चल ही रहा था कि उमा के परिवार की महिलाएं भी आ गईं। सभी ने मिलकर कमलेश की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर सूचना मिलने पर कमलेश के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
अमिला चौकी की पुलिस और घोसी कोतवाली थाना प्रभारी राकेश जायसवाल दलबल के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हुए, लेकिन अमिला-अजमतगढ़ मार्ग की बदहाली के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं के अमिला ग्रामीण बैंक के निकट चक्काजाम कर देने से उन्हें पहुंचने में देर हो गई। सड़क पर रास्ता रोकने के लिए रखी बांस-बल्लियों को हटाकर पुलिस जब तक परानपुर पहुंचती, हमलावर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से घोसी कोतवाली में पीएसी के सिपाही और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों के विरुद्घ तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो पुरुष और दो महिलाओं के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश जायसवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।